Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 09 एवं 10 अक्टूबर को

नियोक्ता पंजीयन एवं अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया ई-रोजगार पोर्टल से किया जा रहा

जशपुरनगर 04 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार  09 एवं 10 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए नियोक्ता पंजीयन एवं अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया ई-रोजगार पोर्टल की www.erojgar.cg.gov.in  में की जा रही है। इस मेला हेतु उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी पोर्टल के मेन्यू के अर्गत राज्य स्तरीय रोजगार मेला लिंक पर देखी जा सकती है। रिकायों की संख्या में क्रमशः बढ़ोतरी संभावित है जिले के ऐसे अभ्यर्थियों की सूची जिन्होने मेला हेतु आवेदन किया है जिला लॉगइन के डेश वोर्ड पर देखी जा सकती है। सूची में कम्पिलीट प्रोफाइल एवं इन्कम्प्लीट प्राेफाईल दो श्रेणी में हैं।
जिन अभ्यर्थियों का नाम इन्कम्प्लीट प्रोफाइल में है वे अपनी जानकारी पूर्ण कर लेवे एवं जिन अभ्यर्थियों का नाम कम्पिलिट प्रोफाइल में है वे शक्तियों का चयन कर अपनी प्रोफाइल शीघ्र पूर्ण कर लेवें । शासन द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होने वाले नियोजकों के लिए एवं अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग लिंक जारी की गई है जिसकी जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
जशपुर जिले के ऐसे समस्त नियोजक जिनके प्रतिष्ठान में रिक्तियों है और वे राज्य स्तरीय रोजगार मेला के माध्यम से रिक्तियों की पूर्ति करना चाहते हैं वे यथाशीघ्र ई-रोजगार पोर्टल पर अपना पंजीयन उक्त लिंक पर जाकर कर सकते है और ऐसे समस्त अभ्यर्थी जो इस रोजगार मेला में रोजगार हेतु सम्मिलित होना चाहते है वे संबंधित लिंक पर जाकर अपने आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!