Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की राज्य स्तरीय बैठक संपन्न

उभयलिंगी समुदाय के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – राजवाड़े

रायपुर । नवा रायपुर मंत्रालय में आज उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की राज्य स्तरीय बैठक समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उभयलिंगी समुदाय के सशक्तिकरण, अधिकारों की सुरक्षा और सामाजिक पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, रोजगार के अवसरों के विस्तार तथा समुदाय को सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस नीति और योजनाएँ लागू करने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि समुदाय के सम्मानजनक जीवनयापन और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए जाएँगे।

श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उभयलिंगी समुदाय के लिए संचालित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए और उनकी सतत समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस वर्ग के जीवन, आजीविका और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर गंभीरता से काम कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और “विकसित भारत 2047” के विज़न को साकार करने में भी मील का पत्थर साबित होगी।

बैठक में समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव और संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि और उभयलिंगी समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!