Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन एवं फेंसिंग प्रतियोगिता का समापन

*स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने विजेताओं को दी शुभकामनाएं: 435 बच्चों ने लिया भाग*

रायपुर, 07 सितम्बर 2025/ जिला दुर्ग स्थित स्वामी आत्मानंद सभा हाल परिसर में पाटन में आयोजित 25वीं शालेय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन एवं फेंसिंग प्रतियोगिता का समापन समारोह आज सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने की। प्रतियोगिता में राज्य के पांच जोन से आए 435 छात्र-छात्राओं ने सहभाग किया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि मंत्री श्री यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन का आवश्यक अंग है, यह शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘‘खेलो इंडिया’’ अभियान युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहा है। प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना तथा जीतने का जज्बा विकसित करती हैं। उन्होंने विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मंत्री श्री यादव ने मेहनत और लगन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि प्रेरणा हमें एक साधारण चींटी से भी लेनी चाहिए, जो अपनी क्षमता से अधिक भार वहन करती है। उन्होंने जानकारी दी कि नारायणपुर जिले में पारंपरिक मलखम खेल का प्रशिक्षण दुर्ग जिले के कोच द्वारा प्राप्त कर बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि यहां के विद्यार्थी भी इस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को मंत्री श्री यादव द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री कीर्ति नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, जिला पंचायत सभापति श्री नीलम चंद्राकर, श्रीमती कल्पना साहू, श्रीमती निशा सोनी, श्रीमती रागिनी बंछोर, श्री राजेश चंद्राकर, श्री लोकमणी चंद्राकर, श्री लालेश्वर साहू, श्री खेमलाल साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री कमलेश वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री विनय चंद्राकर, श्री केवल देवांगन, श्रीमती नेहा बाबा वर्मा, एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव, श्री राजू साहू, श्री डोनेश्वर साहू एवं श्री नारद साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संयुक्त संचालक श्री हेमंत उपाध्याय ने स्वागत भाषण एवं आयोजन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री मोहित शर्मा ने किया।

  • Related Posts

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत