Ro no D15139/23

मिनी फिंगरप्रिंट डेवलपिंग किट पर राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

*500 पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, सभी थानों को वितरित की गई फिंगरप्रिंट किट*

 

रायपुर, 05 जून 2026/ पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में मिनी फिंगरप्रिंट डेवलपिंग किट के प्रभावी उपयोग संबंधी एक दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य घटना स्थलों से वैज्ञानिक एवं सटीक साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाना तथा अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना था।

 

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी डॉ. ध्रुव गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध अनुसंधान में फिंगरप्रिंट एवं चांस प्रिंट अत्यंत महत्वपूर्ण साक्ष्य होते हैं। इन्हें वैज्ञानिक तरीके से विकसित कर न्यायालयीन प्रक्रिया में उपयोग लाने में फिंगरप्रिंट किट महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि राज्य में घटनास्थलों से प्राप्त चांस प्रिंट का अपराधियों के रिकॉर्ड से मिलान कर उनकी पहचान स्थापित करने और मामलों के त्वरित निराकरण में यह किट काफी उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि मिनी फिंगरप्रिंट डेवलपिंग किट घटनास्थल से सूक्ष्म एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित करने में सक्षम है। किट के माध्यम से विकसित किए गए चांस प्रिंट का फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों द्वारा गहन परीक्षण कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा सकती है। इसी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा सभी थानों के लिए मिनी फिंगरप्रिंट डेवलपिंग किट का क्रय किया गया है।

 

प्रशिक्षण के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों को विशेषज्ञों द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण, वीडियो प्रदर्शन तथा व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से किट के संचालन, उपयोग और सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों को घटनास्थल पर साक्ष्य संरक्षण एवं वैज्ञानिक जांच की आधुनिक तकनीकों से भी अवगत कराया गया। कार्यशाला के दौरान राज्य के सभी थानों से आए कर्मचारियों को मिनी फिंगरप्रिंट डेवलपिंग किट का वितरण भी किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में थानों में पदस्थ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक स्तर के लगभग 500 पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर फिंगरप्रिंट ब्यूरो के संचालक (उप पुलिस अधीक्षक) श्री अजय कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती विद्या जोहर, निरीक्षक श्री कमलेश्वर सिंह, श्री धर्मेन्द्र कुमार भारती तथा श्रीमती अंजली मिंज ने विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया और प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!