Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव साईंस कॉलेज मैदान रायपुर में

जिले के 65 प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने हुए रवाना

डिप्टी कलेक्टर सुश्री बी.एक्का ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

धमतरी । जिले में बीते दिनों विकासखण्ड और जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभाओं का बखूबी प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर आयोजित युवा महोत्सव में चयनित 65 प्रतिभागी आज राजधानी रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए। डिप्टी कलेक्टर सुश्री बी एक्का ने इन प्रतिभागियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री लक्मण पहलवान, श्री थॉमस पॉल, श्री सुरेश साहू, श्री रामकुमार विश्वकर्मा, श्री यशवंत सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि सांस्कृतिक विधा के अंतर्गत सामूहिक लोकनृत्य में वेदप्रकाश सिन्हा एवं साथी, सामूहिक लोकगीत में धनेंद्र एवं साथी, व्यक्तिगत लोकनृत्य में ऐश्वर्या व व्यक्तिगत लोकगीत में पूनम साहू हिस्सा लेंगें। इसी तरह कहानी लेखन में योगिता, चित्रकला में अवध राम, तात्कालिक भाषण में सोमेश्वर, कविता लेखन में अंकिता ध्रुव, सामूहिक विज्ञान मेला में जिनेन्द्र कुंभारे एवं साथी, एकल विज्ञान मेला में प्रिया ढीमर, हस्तशिल्प में रेशमी निषाद एवं साथी, कृषि उत्पाद में देवप्रसाद एवं साथी तथा रॉकबैंड में धनेंद्र एवं साथी सम्मिलित होंगे।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!