Ro no D15139/23

प्रदेश का समर्थन मूल्य अन्य राज्यों में सबसे अच्छा- कृषक चन्द्राकर

*280 क्विंटल धान बेचकर दुर्ग जिले में अव्वल किसान बने श्री राजेन्द्र चन्द्राकर*

*उपार्जन केन्द्र की उत्तम व्यवस्था पर किसानों ने जताया संतोष*

*रायपुर,17 नवंबर 2025/* खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ करते हुए दुर्ग जिले के चंदखुरी ग्राम के एक अनुभवी किसान श्री राजेन्द्र चन्द्राकर ने अपनी धान विक्रय की प्रक्रिया पूरी की और शासन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। चंदखुरी ग्राम के निवासी श्री राजेन्द्र चन्द्राकर ने बताया कि वे पहले ही दिन धान बेचने के लिए आए हैं और उन्होंने कुल 700 बोरी, यानी 280 क्विंटल धान का विक्रय किया। इस प्रकार श्री चन्द्राकर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान विक्रय करने वाले अव्वल किसान बने। उनकी खेती लगभग 25 एकड़ में फैली हुई है। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके और अन्य किसान भाइयों के द्वारा ही इस उपार्जन कार्य का शुभारंभ हुआ है।
श्री चन्द्राकर ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी के लिए दिए जा रहे समर्थन मूल्य की सराहना करते हुए कहा कि धान का जो उपार्जन मूल्य प्रदेश में दिया जा रहा है, वह अन्य प्रदेशों की अपेक्षा सबसे अच्छा है। इस बेहतर मूल्य के कारण यहाँ के किसान कृषि कार्य करने के लिए काफी उत्साहित हैं। श्री चन्द्राकर ने कहा कि वह सरकार द्वारा दिए जा रहे उपार्जन मूल्य से वे संतुष्ट हैं। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जा रहे समर्थन मूल्य हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
किसान श्री चन्द्राकर की संतुष्टि यह दर्शाती है कि शासन द्वारा खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं एवं बेहतर समर्थन मूल्य से कृषकों में संतुष्टि और उत्साह का वातावरण है। इससे कृषकों में कृषि कार्य को लेकर भी उत्साह बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!