Ro no D15139/23

सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

 

अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 22 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का सफल आयोजन किया गया। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस महापरीक्षा में नवसाक्षरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूर्व निर्धारित 11,327 परीक्षार्थियों के लक्ष्य के विरुद्ध शाम 4ः00 बजे तक 12,258 शिक्षार्थियों की सहभागिता दर्ज की गई, जो अभियान की व्यापक सफलता को दर्शाता है। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक मॉनिटरिंग की गई।

महापरीक्षा के दौरान कई प्रेरणादायक दृश्य सामने आए, जहां एक ही परिवार के सदस्य-सास-बहू, पति-पत्नी, देवरानी-जेठानी-साथ मिलकर परीक्षा देते नजर आए। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं सहित दिव्यांगजनों ने भी पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। कई केंद्रों में महिलाएं छोटे बच्चों के साथ परीक्षा देने पहुंचीं, जिससे यह अभियान एक सामाजिक उत्सव का रूप लेता दिखाई दिया। केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया, जहां 197 नवसाक्षर बंदियों ने परीक्षा में भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिले में कुल 350 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विभिन्न विकासखंडों में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। महापरीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु के वे व्यक्ति शामिल हुए, जो शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित रहे थे अथवा जिन्होंने साक्षरता कक्षाओं के निर्धारित पाठ्यक्रम को पूर्ण किया था। महापरीक्षा के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों द्वारा सतत मॉनिटरिंग की गई तथा समय-समय पर जानकारी राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण को प्रेषित की जाती रही। यह महापरीक्षा अभियान जिले में साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब