Ro no D15139/23

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना की जल्द होगी शुरुआत

अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनेगा महिला स्किल सैटेलाइट सेंटर
धमतरी। जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘STREE’ परियोजना की जल्द शुरुआत होने जा रही है। महिलाओं और महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को आधुनिक एवं आवश्यकता-आधारित तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा सहित National Institute of Technology Raipur से आए अधिकारियों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का स्थल निरीक्षण किया। यहीं पर महिला स्किल सैटेलाइट सेंटर की स्थापना की जाएगी।
यह परियोजना National Institute of Technology Raipur के सहयोग से संचालित होगी।
‘STREE’ (Skill Development through Technological Resources for Empowering Economic Growth of Women) एक प्रमुख महिला सशक्तिकरण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उनकी आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करना है। परियोजना के अंतर्गत आगामी तीन वर्षों में 300 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
परियोजना का क्रियान्वयन NIT Raipur Foundation for Innovation & Entrepreneurship (NITRRFIE) द्वारा किया जाएगा। इस पहल के तहत महिलाओं को सिलाई एवं हैंडलूम कार्यों का उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग कर उनके पारंपरिक हुनर को निखारा जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि तीन माह की होगी तथा सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में जिले के युवाओं को भी शामिल किया जाए तथा जो महिलाएं पहले से कार्यरत हैं, उन्हें उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण देकर और सशक्त बनाया जाए। उन्होंने महिलाओं के लिए अन्य राज्यों में एक्सपोजर विजिट की भी बात कही, जिससे वे नए बाजार, डिज़ाइन और तकनीकों से परिचित हो सकें। इस संबंध में उपस्थित लोगों से सुझाव भी मांगे गए।

परियोजना से डॉ. अनुज कुमार शुक्ला, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. विकास कुमार, सहायक संचालक कौशल विकास श्री शैलेंद्र गुप्ता, श्री धर्म सिंह एवं भाग्योदय संस्था के प्रमुख श्री देवांगन जुड़े हुए हैं।
उललेखनीय है कि धमतरी जिले का चयन इस परियोजना के लिए विशेष कारणों से किया गया है। जिले में लगभग 52 प्रतिशत वन क्षेत्र है तथा लगभग 4 लाख से अधिक ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाएं निवास करती हैं। यहां 1500 से अधिक परिवार और 1000 से अधिक बुनकर हस्तकरघा गतिविधियों से जुड़े हैं। कृषि अपशिष्ट और पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा गया है।

  • Related Posts

    लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज

    *मेगा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब* *स्वास्थ्य शिविर में 6,500 से अधिक लोगों ने लाभ लिया* रायपुर 07 अप्रैल 2026/ मेगा हेल्थ कैंप एक प्रमुख निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर है, जहाँ…

    Read more

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, प्रदेश की ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन

    “मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया” अभियान बना जनभागीदारी का मॉडल दिनांक: 07 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर – शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 अप्रैल 2026…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने