Ro no D15139/23

“बने खाबो-बने रहिबो“ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

अम्बिकापुर 01 अगस्त 2025/ राज्य शासन एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम और सुरक्षित खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु वर्षा ऋतु में विशेष अभियान “बने खाबो-बने रहिबो“ चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत दिनांक 04, 05 एवं 06 अगस्त 2025 को जिले में व्यापक स्तर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा स्ट्रीट फूड विक्रेताओं, भोजन परोसने वाले संस्थानों, रेस्टोरेंट्स और मिठाई दुकानों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, सुरक्षित हैंडलिंग, व्यक्तिगत साफ-सफाई और ताजे भोजन के मानकों की गहन जांच की जाएगी।

निरीक्षण के साथ-साथ मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य के उपयोग एवं सावधानियों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सभी खाद्य सेवा प्रदायकों से अपील की है कि वे वर्षा ऋतु के दौरान स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य परोसने के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें, ताकि आमजन को संक्रमण से बचाया जा सके।

  • Related Posts

    15 जुलाई तक जिले में चलेगा सघन कुष्ठ खोज अभियान जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया शुभारंभ

      अम्बिकापुर 15 जून 2026/   कुष्ठ मुक्त जिला एवं छुपे हुए रोगियों की पहचान एवं कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली हुई भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की मांग पर की गई विभिन्न घोषणाओं को मिली स्वीकृति

      अम्बिकापुर 15 जून 2026/   सुशासन तिहार के दौरान आमजन की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC