Ro no D15139/23

अवैध धान संग्रहण पर सख्त कार्यवाही, जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

– धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं नियमसम्मत बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बीते 29 दिसंबर को राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा मंडी क्षेत्र में औचक निरीक्षण एवं जांच की गई।
संयुक्त कार्यवाही के दौरान मंडी क्षेत्रांतर्गत छोटा पंजीयनधारी श्री पालेश्वर साहु, ग्राम कडेल एवं श्री डोमार साहू, ग्राम पिपरछेड़ी द्वारा अवैधानिक रूप से धान संग्रहण करते हुए पाए जाने पर मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई। दोनों के पास 38-38 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, जिस पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी दिन एक अन्य प्रकरण में सिध्दार्थ एग्रो प्रोडक्ट (दिलीप बाफना), सेन्हाभाठा, मेघा के परिसर में 128 कट्टा धान, कुल मात्रा 51.20 क्विंटल का अवैध भंडारण पाए जाने पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्यवाही की गई। संबंधित प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है और किसानों के हितों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खरीदी, भंडारण अथवा संग्रहण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधितों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर ने किसानों से अपील की कि वे केवल अधिकृत धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से ही धान विक्रय करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना प्रशासन को दें। जिला प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण, निगरानी एवं प्रवर्तन कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भरोसेमंद बनी रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का कमाल, डेढ़ माह से लंबित समस्या का 6 घंटे में हुआ समाधान शादी के बाद पत्नी के आधार अपडेट की समस्या हुई दूर, राशन कार्ड में नाम जोड़ने का रास्ता हुआ आसान

    हितग्राही टेमन लाल साहू ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का जताया आभार, कहा आम लोगों के लिए वरदान रायपुर, 30 जून 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का आधिकारिक और टोल-फ्री नंबर 1076 है।…

    Read more

    आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री  केदार कश्यप

      छत्तीसगढ़ कंडरा आदिवासी समाज के सामाजिक भवन का हुआ लोकार्पण, उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान शिक्षा, संगठन और संस्कार से समाज होगा मजबूत, युवाओं से आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का सपना होगा…

    Read more

    NATIONAL

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    कौन हैं जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो तैयार करेंगी बंगाल के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट

    कौन हैं जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो तैयार करेंगी बंगाल के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़