Ro no D15139/23

धान परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

चार अलग-अलग मामलों में 876 कट्टा धान एवं वाहन भी जब्त
 
कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल बीती रात एवं आज विभिन्न स्थानों पर की गई जांच के दौरान अवैध रूप से धान का परिवहन करते पाए जाने पर 876 कट्टा धान एवं वाहनों को जप्त किया गया।
बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत बागबाहरा एसडीएम श्रीमती नमिता मारकोले के नेतृत्व में जांच के दौरान संयुक्त टीम द्वारा खल्लारी क्षेत्र में अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए 84 कट्टा धान के साथ एक वाहन को पकड़ा गया, जिसे थाना खल्लारी के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार एक अन्य कार्रवाई में 45 कट्टा अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन सहित धान को भी थाना खल्लारी के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा बंजारी नाका में जांच के दौरान दो अवैध धान परिवहन वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें लगभग 700 कट्टा धान लोड पाया गया। दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं तहसील पिथौरा अंतर्गत एसडीएम  बजरंग वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा मां दुर्गा ट्रेडर्स, अरुण कुमार अग्रवाल की दुकान से वाहन में लोड किए जा रहे 47 कट्टा अवैध धान को जप्त कर कृषि उपज मंडी पिथौरा के सुपुर्द किया गया। जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खरीदी पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सीआरसी राजनांदगांव द्वारा विश्व पार्किंसन दिवस एवं मौखिक कैंसर जागरूकता माह का आयोजन

      राजनांदगांव 10 अप्रैल 2026। कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) राजनांदगांव द्वारा विश्व पार्किंसन दिवस एवं मौखिक कैंसर जागरूकता माह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

      सेवा और समर्पण का प्रेरक दस्तावेज है यह कृति: मुख्यमंत्री रायपुर 10 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता