Ro no D15139/23

छ.ग. क्रिश्चियन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल एवं हंसराज गोयल द्वारा शिवलिंग एवं सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कठोर कार्यवाही एवं उग्र आंदोलन की चेतावनी

*रायपुर, दिनांक: 8/08/2026विश्व हिन्दू परिषद रायपुर विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नाल एवं हंसराज गोयल द्वारा सोशल मीडिया पर *भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग* एवं *सनातन धर्म* के विरुद्ध की गई अभद्र, आपत्तिजनक एवं निंदनीय टिप्पणी की कड़ी शब्दों में निंदा की है।
उपरोक्त दोनों व्यक्तियों ने जानबूझकर करोड़ों सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंचाने एवं समाज में धार्मिक वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वीडियो/पोस्ट प्रसारित किए हैं। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299, 353 का स्पष्ट उल्लंघन है।
*विहिंप विभाग मंत्री श्री बंटी कटरे ने कहा कि “सनातन धर्म इस देश की आत्मा है। शिवलिंग हमारे आराध्य का प्रतीक है। जो लोग बार-बार हमारी आस्था पर प्रहार कर रहे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर नही बक्शे जाने की बात कहते हुए छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रशासन से विश्व हिंदू परिषद की मांग एवं चेतावनी से अवगत कराया !
1. *शासन-प्रशासन से मांग*: छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस प्रशासन से मांग है कि अरुण पन्नाल एवं हंसराज गोयल के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। सोशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री हटवाई जाए। यदि —— घंटे के भीतर कठोर कार्यवाही नहीं हुई तो विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं समस्त हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर पूरे विभाग में *उग्र आंदोलन* किया जाएगा। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी
इसके साथ ही वि.हिं.प.के रायपुर विभाग मंत्री श्री बंटी कटरे ने समस्त हिन्दू समाज से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और इस धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय