Ro no D15139/23

अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 1100 कट्टा धान जप्त

जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर   विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार संयुक्त टीम द्वारा लगातार सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत एसडीएम   नमिता मारकोले के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा दो प्रकरणों में 1100 कट्टा धान जप्त किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम टेमरी में अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए एक वाहन को पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन में कुल 300 कट्टा धान पाया गया, जिसके वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। मौके पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा धान को जब्त कर मंडी समिति को सुपुर्द किया गया तथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार एक अन्य कार्रवाई में सिद्ध ट्रेडर्स, कोमाखान के प्रोपराइटर आशीष जैन के ग्राम मौलीमुड़ा नवाडीह स्थित गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में 800 कट्टा अवैध धान का भंडारण पाया गया। संबंधित पक्ष द्वारा संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जब्त धान को मंडी समिति के सुपुर्द करते हुए नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध धान खरीदी, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    राज्यपाल  डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

      रायपुर, 24 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ निजी…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए