Ro no D15139/23

पशु को सड़कों पर स्वतंत्र रूप से छोड़े जाने की रोकथाम हेतु कड़े आदेश जारी

जनसुरक्षा व लोकहित को प्राथमिकता

धमतरी, 01 अगस्त 2025/ हाल ही हुई नारको को-ऑर्डिनेशन की बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने जिले के सभी एसडीएम को पशु पालकों द्वारा अपने मवेशियों को खुली जगह छोड़ने पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। यह निर्णय क्षेत्र में घटती सड़क दुर्घटनाओं, आपातकालीन सेवाओं में उत्पन्न बाधाओं एवं सार्वजनिक असुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
अनुविभागीय एवं दण्डाधिकारी धमतरी श्री तिवारी ने जारी आदेश में कहा कि मवेशियों/ पशुओं को सड़कों पर स्वतंत्र रूप से छोड़े जाने के कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि जनहानि, पशुहानि एवं मालहानि जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।’जनहित, जनसुरक्षा एवं लोक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए धमतरी अनुविभाग के अंतर्गत सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर मवेशियों /पशुओं की बढ़ती समस्या पर प्रभावी रोक लगाने हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री पीयूष तिवारी द्वारा आवश्यक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।इसी तरह कुरूद, नगरी और मगरलोड के अनुविभागीय दंडाधिकारियों ने भी इसी तरह आदेश जारी किए है ।
उक्त आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 अंतर्गत पारित किया गया है, जिसके अनुसार अब कोई भी मवेशी पालकों/पशु मालिक अपने पालतू पशुओं को मार्गों अथवा सार्वजनिक स्थलों पर नहीं छोड़ेगा। ऐसा करने पर उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 291 तथा पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1) के तहत सजा एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
श्री तिवारी ने स्पष्ट किया कि यह आदेश जनहित में पारित किया गया है, और आपात स्थिति को देखते हुए इसे एकपक्षीय रूप से लागू किया गया है। उन्होंने पशु मालिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों की उचित देखभाल करें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखें, जिससे आमजन, यातायात एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। यह आदेश आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे धमतरी जिले में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा आपातकालीन सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत