Ro no D15139/23

लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करें – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

*वित्त मंत्री ने कल्याण कॉलेज भिलाई के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में छात्रों को किया प्रेरित*

*सांसद श्री विजय बघेल ने पीएचडी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र*

रायपुर, 01 मार्च 2025/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज भिलाई नगर स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

अपने संबोधन में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि उन्होंने बीएससी की पढ़ाई इसी कॉलेज से की है। अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत कर आईएएस परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, सीखने की इच्छा और अनुशासन को अपनाने की सलाह दी।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवन के विभिन्न पहलुओं में समग्र विकास करना है। उन्होंने बिल गेट्स का उदाहरण देते हुए बताया कि डिग्री से अधिक महत्वपूर्ण ज्ञान, कौशल और नवाचार हैं। उन्होंने छात्रों से अपने भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने पीएचडी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत