Ro no D15139/23

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मजबूत पहल: जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क लग रहा टीका

 31 अगस्त 2026 तक चलेगा वृहद अभियान
कलेक्टर श्री व्यास ने अभिभावकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील की

जशपुरनगर 04 जुलाई 2026/ जिले की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 31 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला चिकित्सालय में पात्र किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण हेतु वही किशोरियां पात्र होंगी जिन्होंने अपना 14 वाँ जन्मदिन मना लिया हो परंतु 15वाँ जन्मदिन ना मनाया हो। आयु के प्रमाण हेतु आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, फोटो आई.डी. कार्ड मान्य किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए जिला अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि पात्र बालिकाओं को आसानी से टीकाकरण का लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने अभिभावकों से की विशेष अपील-
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बेटियों का स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। एचपीवी वैक्सीन उन्हें भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने का प्रभावी माध्यम है। सभी पात्र किशोरियों का समय पर निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं और इस जन स्वास्थ्य अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए किसी भी पात्र किशोरी को इस महत्वपूर्ण टीकाकरण से वंचित न रहने दें। समय पर लगाया गया यह टीका भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कर बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल जीवन की मजबूत नींव रखेगा।
गंभीर कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है एचपीवी वैक्सीन –
सीएमएचओ डॉ. जात्रा ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 28 फरवरी 2026 को किया गया था। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है। समय पर टीकाकरण से भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी वैक्सीन न केवल सर्वाइकल कैंसर बल्कि गुदा, गले एवं अन्य प्रकार के कैंसर तथा जननांग मस्सों के लिए जिम्मेदार ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण से भी सुरक्षा प्रदान करती है। यह एक सुरक्षित एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित टीका है, जो किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. जात्रा ने बताया कि यह अभियान किशोरी बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने तथा महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को

    *केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेश के पांचों संभागों से 540 खिलाड़ी होंगे शामिल*   रायपुर, 17 अगस्त 2026। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित 26वीं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान