रायपुर 12 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडियो संचार का एक प्रभावी, विश्वसनीय और जनहितकारी माध्यम है, जो आमजन को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के साथ-साथ लोक संस्कृति एवं लोकभाषा को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डिजिटल युग में भी रेडियो की प्रासंगिकता बनी हुई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेडियो न केवल आम जनता तक सरकार की योजनाओं और नीतियों को पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है, बल्कि यह दूर-दराज के गाँवों तक शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…
Read more








