Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में छात्र बदरी को मिला ऑन-द-स्पॉट एडमिशन

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। कलेक्टर   विलास भोसकर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान ग्राम केपी, तहसील लुण्ड्रा निवासी छात्र बदरी, पिता स्वर्गीय रूपचंद गिरी, अपनी दादी श्रीमती बुधवारी गिरी के साथ उपस्थित हुआ। छात्र ने स्कूल एवं छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री भोसकर ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा को छात्र के स्कूल एवं छात्रावास में प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर की पहल पर छात्र बदरी का सेजस स्कूल गांधीनगर एवं गांधीनगर छात्रावास में मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट एडमिशन कर दिया गया। छात्र एवं उनके परिजन ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग का आभार प्रकट किया।
जनदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने राजस्व, राशन, आवास, स्वास्थ्य, बिजली, भूमि विवाद, पेंशन, पानी एवं सड़क से संबंधित समस्याएँ रखीं। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए,गंभीर एवं आपात स्तर के मामलों को तत्काल प्राथमिकता दी जाए,आवेदकों को समाधान की पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ   विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर   सुनील नायक,  अमित लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर   डी.एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल