Ro no D15139/23

प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों से 11 अगस्त तक मंगाए गए

अम्बिकापुर 25 जुलाई 2025/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त

ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा  राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 100 अभ्यर्थी (64 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जाति) जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है, उन इच्छुक अभ्यर्थियों से योजनांतर्गत आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंक के आधार पर किया जायेगा। इस योजनांतर्गत विद्यार्थी को कोचिंग, आवास, भोजन, चिकित्सा, पुस्तक, प्रवेश शुल्क आदि निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदक आवेदन पत्र में चाही गई समस्त जानकारी सही-सही देवें एवं स्वयं के द्वारा संबंधित अभिलेख सत्यापित कर आवेदन के साथ संलग्न कर प्रस्तुत करें। आवेदन पत्र की प्रविष्टि एवं अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर आवेदन निरस्त किया जायेगा। अतः इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र 11 अगस्त  2025 सायं 4.00 बजे तक सभी अभिलेखों के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कम्पोजिट बिल्डिंग प्रथम तल, कलेक्ट्रेट परिसर अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा में जमा कर सकते है। योजना की संपूर्ण जानकारी, पात्रता एवं शर्तों, आवेदन पत्र आदि विभाग के वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in  पर अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत