Ro no D15139/23

बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटे जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आगे आए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के छात्र

समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने किया राशन वितरण

जगदलपुर 03 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के मांदर गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
इस आपदा की घड़ी में जिला प्रशासन के प्रयासों को मजबूती देने के लिए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय भी आगे आया है। विश्वविद्यालय के समाज कार्य (सोशल वर्क) विभाग ने प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग किया। विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. तुलिका शर्मा, सहायक प्राध्यापिका अनुष्का अतराम और सहायक प्राध्यापक डॉ. डिगेश्वर साहू के साथ एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने मांदर गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और राशन वितरित किया।
ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन ने तुरंत उनकी सुध ली और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। साथ ही, विश्वविद्यालय की तरफ से मिली मदद उनके लिए बहुत सहायक साबित हुई है। इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि मुश्किल समय में सामाजिक संस्थाओं और शिक्षा संस्थानों का सहयोग राहत कार्यों को और भी प्रभावी बना सकता है।

  • Related Posts

    पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें