Ro no D15139/23

प्रदेश के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और योग्यता करें स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के प्रतिभाशाली 7832 विद्यार्थियों को वितरित की स्कूटी

राज्य सरकार विद्यार्थियों को हरसंभव प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

मुख्यमंत्री ने सेनिटेशन एवं हाइजीन के लिए 20 लाख से अधिक बालिकाओं को 61.12 करोड़ से अधिक राशि सिंगल क्लिक से की अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्रा कु. हर्षिता की स्कूटी पर बैठकर किया विद्यार्थियों का अभिवादन और संवाद

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बच्चों के लिए बेहतर भविष्य का अवसर है। प्रदेश के विद्यार्थियों को स्कूटी, लैपटॉप, साइकिल, कॉपी-किताबें सहित अनेक सौगातें मिल रही हैं। इसी क्रम में आज स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल के टॉपर रहे 7 हजार 832 बच्चों को स्कूटी दी गई है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भावना के अनुरूप प्रतिभावान विद्यार्थियों को गति से आगे बढ़ने के लिए उपलब्ध कराया गया साधन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम स्कूटी से आगे बढ़ इन विद्यार्थियों को मंत्री और अधिकारी के रूप में देश-प्रदेश की व्यवस्थाओं का संचालन कर, जनसामान्य का कल्याण और सेवा करते हुए देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री गुरूवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी वितरण और 20 लाख से अधिक बालिकाओं को सैनिटेशन एवं हाइजीन के लिए 61 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिसर में स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्रा कु. हर्षिता के साथ स्कूटी की सवारी की और उपस्थित विद्यार्थियों का अभिवादन कर उनसे संवाद भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हितग्राही विद्यार्थियों ने समूह चित्र भी खिचवाया।

विश्व के बड़े से बड़े मंच की गरिमा प्रधानमंत्री श्री मोदी की मौजूदगी से ही होती है पूर्ण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में विश्व में भारत का समय चल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए संकल्पित हैं। भारतीयों ने ऐतिहासिक रूप से हर मुश्किल परिस्थिति में अपनी क्षमता और योग्यता के आधार पर दुनिया में पहचान बनाई है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। ब्रिटिश राज के दौरान उन्होंने अपनी योग्यता के बल पर भारतीयता की श्रेष्ठता विश्व में स्थापित की। आज भारत में लोकतंत्र की सबसे अच्छी खूबसूरती है कि यहां सामान्यजन भी देश और राज्य का सर्वोच्च पद प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी इसके श्रेष्ठतम उदाहरण है। वर्तमान में विश्व के बड़े से बड़े मंच की गरिमा प्रधानमंत्री श्री मोदी की मौजूदगी से ही पूर्ण होती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बदलते दौर में भारत, विश्व में नई तकनीकें अपनाने में अग्रणी है। दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान सहित सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी देश में हो रहे नवाचारों, खोजों और वैज्ञानिक प्रयासों को हर परिस्थिति में प्रोत्साहित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को स्वयं पर विश्वास रखने और उन्नति के लिए निरंतर प्रयत्नशील और संघर्षशील बने रहने के लिए प्रेरित किया।

शासकीय स्कूलों की स्थिति में हो रहा है निरंतर सुधार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में शासकीय स्कूलों की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। राज्य सरकार बच्चों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें श्रेष्ठतम शैक्षणिक सुविधाएं और अनुभव देने के उद्देश्य से ही प्रदेश में सांदीपनि विद्यालय की स्थापना हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सड़कों का जाल बिछाया गया। शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर कार्य हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान और इजराइल द्वारा प्रस्तुत राष्ट्र निर्माण का उदाहरण, युवाओं के लिए अनुकरणीय है। राज्य सरकार मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षेत्र को विस्तार देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, इसी का परिणाम है कि प्रदेश का सिंचित रकबा 52 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। विश्व का पहला नदी जोड़ो अभियान केन बेतवा लिंक परियोजना भी प्रदेश की धरती पर शुरू हुई है, इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रखी थी।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान