Ro no D15139/23

महापौर एवं कलेक्टर से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल छात्रा पूनम साहू एवं नम्रता रजक ने की मुलाकात

राजनांदगांव 12 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण में पीएमश्री राजा सर्वेश्वरदास उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव की छात्रा पूनम साहू एवं नम्रता रजक शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से छात्राओं ने सीधा संवाद किया और परीक्षा के तनाव को दूर करने के संबंध में सुझाव एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री ने बच्चों से सहज रूप में बातचीत करते हुए विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के महत्व की सार्थकता पर विस्तृत चर्चा की।
महापौर  मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण में शामिल छात्रा पूनम साहू एवं नम्रता रजक ने कलेक्टोरेट में मुलाकात की। महापौर एवं कलेक्टर ने छात्राओं को सम्मानित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों ने प्रधानमंत्री जी से हुए संवाद एवं उनके सानिध्य को अविस्मरणीय बताया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस  आदित्य कुमार, विद्यालय के एसएमडीसी के अध्यक्ष  कमलेश सूर्यवंशी, प्राचार्य डॉ. अमित घोष, शिक्षक श्री आकाश त्रिपाठी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी