Ro no D15139/23

NEET परीक्षा हेतु विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क विषय आधारित मार्गदर्शन, 21 मई से शुरू होंगी कक्षाएं

अम्बिकापुर 19 मई 2026/   जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर द्वारा जिले के ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है, जो NEET 2026 परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं तथा परीक्षा स्थगित होने के कारण आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली छम्म्ज् परीक्षा में शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी अनुसार विषय आधारित निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षाएं 21 मई 2026 से मल्टीपर्पज परिसर स्थित S-30 कैम्पस में प्रारंभ की जाएंगी। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थियों का पंजीयन 20 मई 2026 को प्रातः 07ः30 बजे से  S-30 कैम्पस, मल्टीपर्पज स्कूल अम्बिकापुर में किया जाएगा। वहीं कक्षाओं का संचालन 21 मई 2026 से प्रतिदिन प्रातः 07ः30 बजे से किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं तथा प्रारंभ होने वाली कक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। कक्षाओं का संचालन जिले के अनुभवी व्याख्याताओं द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह शिक्षा विभाग की स्वयंसेवी भाव से की जा रही पहल है, जिसका उद्देश्य वर्तमान परिस्थिति में विद्यार्थियों को NEET परीक्षा हेतु बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि जिले के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर सकें।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!