Ro no D15139/23

जीवन की सफलता केवल डिग्री लेने में नहीं,बल्कि संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाकर जीवन जीने में-राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा

*शासकीय महाविद्यालय पेंड्रावान (धमधा) में नए भवन के लिए 4 करोड़ 65 लाख रुपये का भूमिपूजन*

*विज्ञान प्रयोगात्मक सामग्री की खरीद के लिए 5 लाख रुपये और सांस्कृतिक दल के लिए 5,100 रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा*

रायपुर, 11 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)
दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत शासकीय महाविद्यालय पेंड्रावान (धमधा) के नवीन भवन का भूमिपूजन आज प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। चार करोड़ पैंसठ लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना और अधिक सुलभ होगा।

समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू, राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे तथा श्री सुरेंद्र कौशिक सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जीवन की सफलता केवल डिग्री प्राप्त करने में नहीं है, बल्कि संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाकर जीवन जीने में है। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्कृतिक दल के लिए अपने निजी आवंटन से 5,100 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की। मंत्री श्री वर्मा ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा बस्तर में नक्सलवाद उन्मूलन में सफलता हासिल की है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विजन के साथ 2047 तक प्रदेश को विकसित राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य है।

मंत्री श्री वर्मा ने साथ ही पेंड्रावान और बोरी महाविद्यालय में आहाता (परिसर) निर्माण के आश्वासन के साथ महाविद्यालय के विज्ञान प्रयोगशाला के लिए आवश्यक सामग्री की खरीद हेतु 5 लाख रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की।

क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू ने अपने उदबोधन में बताया कि यह परियोजना ग्रामीण जनता की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं को पूरा करेगी और सरकार द्वारा समय से पहले योजनाओं को क्रियान्वित करने के प्रयासों को रेखांकित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उषाकिरण अग्रवाल ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों तथा आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। सरपंच श्रीमती प्रतिमा सिन्हा ने स्वागत उद्बोधन में ग्राम एवं क्षेत्र की अन्य मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, प्राध्यापकगण, विद्यार्थी तथा ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!