Ro no D15139/23

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत  जिला प्रोसेस लैब का हुआ सफल समापन

उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख है बनाना
आदिवासी समाज को उनकी जड़ों से जोड़ते हुए आधुनिक विकास की राह पर आगे बढ़ाना हैरू विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

 जशपुरनगर 03 सितंबर 2025/  आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रोसेस लैब का आज सफल समापन हुआ। यह आयोजन जिले के आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास, पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण, प्रशासनिक पारदर्शिता तथा ग्रामीण समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था।
कार्यक्रम के समापन सत्र की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रायमुनी भगत थी। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने  की।  अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथियों ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान केवल एक योजना न होकर एक जनआंदोलन है, जिसका उद्देश्य आदिवासी समाज को उनकी जड़ों से जोड़ते हुए आधुनिक विकास की राह पर आगे बढ़ाना है। जिला प्रोसेस लैब जैसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी तथा परिणामकारी बनाएंगे।
इस लैब के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कृषि, महिला सशक्तिकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विषयों पर गहन विमर्श हुआ। प्रतिभागियों ने समूह कार्यशालाओं के माध्यम से स्थानीय चुनौतियों और समाधान की रूपरेखा तैयार की। अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रेजेंटेशन से ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को योजनाओं की गहरी समझ प्राप्त हुई। अंत में  अतिथिगण तथा सभी प्रतिभागियो ने आदि शपथ भी ली ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी मास्टर ट्रेनर्स  ने आदि कर्मयोगी अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त संजय सिंह तथा डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!