Ro no D15139/23

मधुमक्खी पालन विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन

अम्बिकापुर 09 नवम्बर 2025/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल के निर्देशन एवं विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. एस.एस. टुटेजा के मार्गदर्शन में, कृषि विज्ञान केन्द्र सरगुजा में नेशनल बीकीपिंग एंड हनी मिशन (NBHM)के अंतर्गत मधुमक्खी पालन विषय पर सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतापपुर विधानसभा  विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते रहीं, जो ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों से जुड़ीं। उन्होंने कृषकों को मधुमक्खी पालन अपनाकर अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया तथा बताया कि सरगुजा जिले में सरसों की फसल का रकबा अधिक होने के कारण यहाँ मधुमक्खी पालन की अपार संभावनाएँ हैं।

कृषि विज्ञान केन्द्र सरगुजा के प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि सरगुजा संभाग में मधुमक्खी पालन एक संभावनाओं से भरा व्यवसाय है। इसी उद्देश्य से सूरजपुर जिले के 25 कृषकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें प्रायोगिक अध्यन पर विशेष जोर दिया गया ताकि प्रतिभागियों में आत्मविश्वास विकसित हो सके।

श्री जे.एस. मरावी, उप संचालक उद्यानिकी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और मधुमक्खी पालन प्रारंभ करने हेतु पेटियों की उपलब्धता पर भी चर्चा की। डॉ. पी.एस. राठिया, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय प्रतापपुर ने आलू उत्पादन तकनीक एवं मधुमक्खी के विस्तार के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. के.एल. पैंकरा, सहायक संचालक अनुसंधान ने कहा कि मधुमक्खी पालन समन्वित कृषि प्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिससे किसान कम लागत में अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हनी मिशन के तहत अधिक से अधिक कृषकों को इस व्यवसाय से जोड़ने की आवश्यकता है, क्योंकि मधुमक्खी पालन से न केवल शहद व मोम जैसे उत्पाद प्राप्त होते हैं, बल्कि फसल उत्पादन में भी 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि होती है।

प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. वीरेंद्र कुमार, कार्यक्रम सहायक, कृषि विज्ञान केन्द्र सरगुजा ने आभार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण प्रभारी श्री सूर्य प्रकाश गुप्ता सहित केन्द्र के समस्त कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…