Ro no D15139/23

मनोरा में 10,000 फीट ऊंचाई तक जाने वाले पहले एमेच्योर रॉकेट का  सफल प्रक्षेपण।

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर सैकड़ों विद्यार्थियों की उपस्थिति में ऐतिहासिक रॉकेट लॉन्च, विज्ञान और तकनीक की ओर बढ़ाया कदम।
मनोरा विकास खंड के सेजस स्कूल में रॉकेट्री वर्कशॉप का हुआ शुभारंभ

जशपुरनगर 13 फरवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनोरा विकासखंड में 10,000 फीट की ऊंचाई तक जाने वाले पहले एमेच्योर रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया गया।  इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए सैकड़ों विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे। मनोरा विकासखंड के ग्राम चेड़िया के नजदीक नदी के किनारे  संगम स्थल पर कलेक्टर रोहित व्यास ने  पहले एक छोटे रॉकेट को बटन दबाकर लॉन्च किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग  प्रभारी अधिकारी प्रशांत कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर, संकल्प प्राचार्य विनोद गुप्ता, आईडीवाईएम फाउंडेशन से वैज्ञानिक रत्नेश मिश्रा और को-फाउंडर रविशंकर सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विशेषज्ञ दल के द्वारा इस रॉकेट लॉन्च के दौरान सेजेस मनोरा में 100 विद्यार्थियों को अलग से रॉकेट निर्माण और प्रक्षेपण के कॉन्सेप्ट समझाएं गए। वर्कशॉप में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रॉकेट डिज़ाइन करने और बनाने की प्रक्रिया और उसके पीछे की वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझाया। विद्यार्थियों ने 10-10  के समूहों में बंटकर कुल 10 रॉकेट तैयार किए।  इसके बाद, विद्यार्थियों ने स्वयं ही अपने बनाए रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया। विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए इन रॉकेट ने लॉन्च के बाद 300 से 500 मीटर तक की ऊंचाई प्राप्त की। रॉकेट्री कार्यशाला का आयोजन प्रत्येक विकास खंड के एक विद्यालय में किया जा रहा है जिसमे आस पास के ६-७ और स्कूलों से विद्यार्थियों और शिक्षक भी शामिल हो रहें है स इस कार्यशाला में रॉकेट विज्ञान की बारीकी भी समझाया जा रहा है और विद्यार्थी बहुत ही उत्साहित हो कर इस महत्वपूर्ण विज्ञान को न सिर्फ़ सैद्धांतिक रूप से समझ रहे है बल्कि प्रैक्टिकल करके भी देख रहे है  ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक विज्ञान की शिक्षा देना और उनमें नवाचार की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर बीईओ संजय पटेल, बीआरसीसी तरुण पटेल, यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय, सेजेस मनोरा के प्राचार्य श्री बैरागी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यार्थियों से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाने चाहिए।  जिससे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलेगा।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!