Ro no D15139/23

जिला स्तरीय गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2025 का सफल आयोजन*

जिला स्तरीय गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2025 का आयोजन आज विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन धमतरी में हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस महोत्सव का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देना है।

जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट पंथी नृत्य दलों ने सहभागिता की। इनमें ज्ञानधारा पंथी नृत्य दल, ग्राम मोतिमपुर (विकासखंड मगरलोड) तथा जग के अंजोर पंथी नृत्य दल, ग्राम करेठा (विकासखंड एवं जिला धमतरी) शामिल रहे। दोनों दलों के मध्य पंथी नृत्य की आकर्षक एवं अनुशासित प्रस्तुतियों के आधार पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
निर्णायक मंडल द्वारा किए गए मूल्यांकन में जग के अंजोर पंथी नृत्य दल, ग्राम करेठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ज्ञानधारा पंथी नृत्य दल, ग्राम मोतिमपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों दलों की प्रस्तुतियों को उपस्थित दर्शकों एवं अतिथियों द्वारा सराहा गया।
जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए ये दोनों चयनित दल 26 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक विकासखंड नवागढ़, जिला बेमेतरा में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोककला महोत्सव में भाग लेंगे। जिला प्रशासन ने प्रतिभागी दलों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।

  • Related Posts

    देशभक्ति के जज्बे के साथ गौरेला में दौड़े कदम, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा उत्साह

    जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों सहित सभी वर्गों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट धावकों को किया गया सम्मानित*   रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और…

    Read more

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर कैंडल मार्च

    सिंदूर पार्क में विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प*   *छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए लोगों ने जानी इतिहास की त्रासदी*   रायपुर, 14 अगस्त 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!