Ro no D15139/23

चावल महोत्सव’ के साथ रोजगार और आवास दिवस का सफल आयोजन ‘नवा तरिया-आय के जरिया’ के तहत जल संरक्षण और आजीविका पर दिया गया विशेष जोर

 

अम्बिकापुर 07 अप्रैल 2026/  कलेक्टर   अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ’चावल महोत्सव’ के साथ-साथ ’रोजगार दिवस’ एवं ’आवास दिवस’ का आयोजन किया गया। पंचायत भवनों एवं कार्यस्थलों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जहाँ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।

आवास निर्माण में तेजी और मनरेगा मजदूरी पर चर्चा
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आयोजित ’आवास दिवस’ के अवसर पर हितग्राहियों को उनके खाते में अंतरित की गई राशि की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने हितग्राहियों से सीधा संवाद कर निर्माणाधीन आवासों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया। वहीं, मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी भुगतान की स्थिति से अवगत कराया गया तथा कार्यस्थल पर उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए।

मोर गांव-मोर पानीः ‘नवा तरिया’ बनेगा आय का जरिया
“मोर गांव-मोर पानी” महाभियान अंतर्गत “नवा तरिया – आय के जरिया” पहल पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान क्लार्ट एप एप के माध्यम से नए स्थलों का चिन्हांकन कर वैज्ञानिक पद्धति से कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही आजीविका संवर्धन के लिए स्व-सहायता समूहों की दीदियों के साथ चर्चा कर तालाबों के माध्यम से मत्स्य पालन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों को जोड़ने की रणनीति बनाई गई।

जल संरक्षण में युवाओं की भागीदारी और डिजिटल जागरूकता
आगामी मानसून को देखते हुए वर्षा जल के संचयन, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए युवाओं को सामुदायिक कार्यों से जोड़ने पर बल दिया गया। ग्रामीणों को जनभागीदारी के माध्यम से ’रेन वॉटर हार्वेस्टिंग’ सिस्टम अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

त्वरित शिकायत निवारण और डिजिटल साक्षरता
कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके साथ ही, शासन की योजनाओं की जानकारी पारदर्शी तरीके से प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों को फत् कोड स्कैन करने की तकनीक सिखाई गई, जिससे वे सीधे अपने मोबाइल पर योजनाओं का विवरण देख सकें और कार्ययोजना तैयार करने में अपनी सहभागिता निभा सकें।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता का अलख जगाने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

    महापौर श्री रामू रोहरा ने गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का दिया संदेश, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ*…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    राजनांदगांव 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!