Ro no D15139/23

विकासखण्ड पाली के ग्राम तेलसरा में वाटरशेड महोत्सव का सफल आयोजन

कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – जलग्रहण विकास घटक 2.0 के अंतर्गत जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण कार्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु शुक्रवार 05 दिसंबर को विकासखण्ड पाली के ग्राम तेलसरा में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय   तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक पाली-तानाखार उपस्थित रहे।
महोत्सव की शुरुआत जनजागरूकता रैली, श्रमदान एवं वृक्षारोपण से हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जल संरक्षण विषय पर रंगोली, पोस्टर पेंटिंग, कविता, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए गए, जिनसे ग्रामीणों में जल एवं भूमि संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी।
मुख्य अतिथि    मरकाम द्वारा कार्यक्रम के दौरान 03 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 07 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। यह सभी कार्य क्षेत्र में भूमि संरक्षण को सुदृढ़ करेंगे तथा सिंचाई रकबे में वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कला जत्था कार्यक्रम के माध्यम से भी ग्रामीणों को जल एवं भूमि संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने जल एवं भूमि संरक्षण को सतत विकास की आधारशिला बताते हुए ग्रामीणों से इन प्रयासों को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की। उन्होंने परियोजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता   भारत लाल मरावी, सरपंच ग्राम पंचायत रामाकछार द्वारा की गई। इस अवसर पर   कुलदीप सिंह मरकाम,   समेलाल (पूर्व सरपंच), कृषि विभाग से  आशीष यादव,   शिशिर सामन्त,   औनीश डिक्सेना,   अंजोर कुमार कंवर,   परमेश्वर साहू,   रोकेश सोनी,   श्यामराव मराठा, श्रीमती ज्योति लहरे सहित विकासदल सदस्य, जलग्रहण समिति के सदस्य, स्व सहायता समूह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उप

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार