Ro no D15139/23

नैनो यूरिया के 5 एकड़ खेत में धान, गेहूं और सब्जियों की उन्नत खेती में किया सफल प्रयोग कम लागत में बेहतर उत्पादन, खेत की मिट्टी का बंजरपन भी हो रहा दूर उन्नत कृषक ने अन्य किसानों से की नैनो यूरिया अपनाने की अपील

 

अम्बिकापुर 05 जून 2026/  कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और उन्नत उर्वरकों के इस्तेमाल से किसानों को लाभ मिल रहा है। पारंपरिक खेती के तरीकों के साथ नवाचार अपनाकर किसान न केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि अपनी जमीन की सेहत भी सुरक्षित रख रहे हैं। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ादमाली के प्रगतिशील किसान श्री कपूर सिंह ने ’नैनो यूरिया’ का सफल प्रयोग कर क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए उदाहरण पेश किया है।

5 एकड़ में खेत में किया सफल प्रयोग
खेती-किसानी को कार्य करने वाले श्री कपूर सिंह के पास लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि है। वे मुख्य रूप से धान, गेहूं और विविध साग-सब्जियों की खेती करते हैं। खेती में बेहतर परिणाम और मिट्टी की सुरक्षा की चाह में उन्होंने तरल ’नैनो यूरिया’ का उपयोग शुरू किया। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि, ’’नैनो यूरिया फसलों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। मैंने अपनी धान, गेहूं और सब्जियों की फसल में इसका उपयोग करके देखा है और यह बहुत अच्छा काम करता है।’’ वे बताते हैं कि इसके सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए सबसे जरूरी है कि इसका सही-सही समय पर फसलों पर स्प्रे (छिड़काव) किया जाए। यह सीधे पौधों को पोषण देता है और जमीन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।

लागत में कमी और मिट्टी के बंजरपन से मुक्ति
श्री कपूर सिंह ने नैनो यूरिया के उपयोग से होने वाले कई जमीनी फायदों को बताया कि बाजार में उपलब्ध अन्य विकल्पों की तुलना में नैनो यूरिया का दाम काफी कम है, जिससे खेती की लागत घटती है। इसके साथ ही दानेदार उर्वरक के उपयोग से खेतों में जुताई करने से मिट्टी में जो कठोरपन या बंजरपन आ जाता है, नैनो यूरिया के उपयोग से वह समस्या भी कम हो रही है और खेत की उर्वरक शक्ति सुरक्षित रहती है।

किसानों से की अपील
नैनो यूरिया के प्रत्यक्ष लाभ से उत्साहित होकर श्री कपूर सिंह ने अन्य किसानों से भी इसे अपनाने की अपील करते हुए कहा, आप भी ज्यादा से ज्यादा नैनो यूरिया का उपयोग करें। इसका पूरा लाभ लें और अपनी खेती को फायदे का सौदा बनाएं।

 

 

  • Related Posts

    बीजापुर ने रचा इतिहास, तेंदूपत्ता नीलामी में मिला वर्षों का सर्वाधिक मूल्य

      गुणवत्तापूर्ण संग्रहण और बेहतर प्रबंधन का मिला पुरस्कार, हजारों संग्राहक परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ रायपुर, 21 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ के बीजापुर वनमंडल एवं जिला यूनियन ने वर्ष 2026…

    Read more

    पटवारी निलंबित, राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने का मामला

    रायपुर, 21 जुलाई 20262/ बेमेतरा जिले के ग्राम निनवा के पटवारी हल्का क्रमांक-40 की पटवारी श्रीमती अम्बा उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव