Ro no D15139/23

जिले में ‘‘सुघ्घर छत्तीसगढ़‘‘ अभियान प्रारंभ, 31 योजनाओं की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग

जशपुरनगर 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में कल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण हेतु ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान प्रारंभ किया गया है।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने 10 जुलाई 2026 को जारी आदेश में बताया कि इस अभियान के तहत जिले के समस्त ग्रामों में 31 चिन्हित व्यक्तिमूलक योजनाओं का सघन एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग रियल-टाइम डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से होगी।
अभियान के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के रूप में श्री अभिषेक कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री प्रदीप साहू, सहायक कलेक्टर को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सभी 8 विकासखंडों में अनुविभागीय अधिकारी को नोडल एवं संबंधित सीईओ जनपद पंचायत व तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अभियान के तहत अंतर-विभागीय अभिसरण कर विस्तृत शिविरों का आयोजन किया जाए ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

  • Related Posts

    गुलाब की खुशबू से महकी किसान विकास कुमार की किस्मत

    वैज्ञानिक खेती और आधुनिक तकनीक से 8 लाख रुपये का उत्पादन, 3.80 लाख रुपये का शुद्ध लाभ*   *संरक्षित खेती ने बदली तस्वीर, प्रगतिशील किसान बने क्षेत्र के किसानों के…

    Read more

    285.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

      कोरबा 15 जुलाई 2026/कोरबा जिले में एक जून से 15 जुलाई तक कुल 285.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण