Ro no D15139/23

सुकन्या समृद्धि योजनाः बैंक और पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने पर मिलेगा अधिक ब्याज

कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर बालिकाओं के हित और भविष्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों एवं पोस्ट ऑफिसों में खाता खोले जा रहे हैं। यह योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2015 से संचालित है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खाता खोला जाता है। एक अभिभावक अधिकतम दो बालिकाओं का खाता खोल सकता है। इसके लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है। यह खाता 250 रुपये की प्रारंभिक राशि से खोला जा सकता है, जबकि एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। खाता खुलने की तारीख से 15 वर्षों तक राशि जमा की जा सकती है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना पर 8.2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर निर्धारित की गई है, जो अन्य सामान्य बचत योजनाओं की तुलना में अधिक लाभदायक है। बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर जमा राशि का आंशिक आहरण किया जा सकता है। जिले में इस वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक 2000 से अधिक बालिकाओं के खाते खोले जा चुके हैं, जिससे बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने एवं खाता खोलने के लिए अभिभावक परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    भूमिहीन मजदूर गनेशु के जीवन में आई आर्थिक मजबूती, योजना बनी परिवार का सहारा

    *दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति*   रायपुर, 10 जुलाई 2026/ मेहनत-मजदूरी ही जिनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा हो, उनके लिए छोटी-सी…

    Read more

    तीर से गंभीर रूप से घायल मरीज का अम्बेडकर अस्पताल में सफल ऑपरेशन

    *सर्जरी विभाग की त्वरित तत्परता, विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा एवं समन्वित प्रयासों से बची मरीज की जान*   रायपुर, 10 जुलाई 2026/ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध