Ro no D15139/23

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण हुए आज से शुरू

धमतरी । जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी द्वारा हर साल की तरह इस साल भी 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत आज से जिले के 22 प्रशिक्षण केन्द्रों में किया गया। इसमें सब जूनियर एवं जूनियर वर्गों के बालक-बालिकाओं को खेल की बारीकियों के बारे में बताते हुए नियमित अभ्यास कराया जाएगा, जिससे खेल प्रतियोगिताओं में जिले की ओर से अच्छा प्रदर्शन कर सकें। प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री पीयूष तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल खेलना ही नहीं, बल्कि खेल कौशल का विकास के साथ-साथ खिलाड़ियों में खेल भावना भी लाना है। कलेक्टर अबिनास मिश्रा ने कहा की खेल द्वारा बच्चों में नेतृत्व करने की क्षमता का विकास, टीम वर्क, आपस में सामंजस्य स्थापित करना, हार-जीत की परवाह किए बिना अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देना जैसे उच्च गुणों का विकास होता है, जिससे एक स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक का समाज में निर्माण होता है। ऐसे शिविरों से जिले में खेल का वातावरण बनेगा और नए खिलाड़ियों की रूझान खेलों की ओर बढ़ेगा और नवोदित खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

जिले के संचालित खेल प्रशिक्षण केन्द्र बजरंग अखाडा बनिया पारा में कुश्ती, म्युनिसिपल स्कूल खेल परिसर में एथलेटिक्स, इंडोर स्टेडियम धमतरी में कराते, किकबॉक्सिंग, कुश्ती हायर सेकेण्डरी स्कूल मुजगहन में एथलेटिक्स, हायर सेकेण्डरी स्कूल आमदी में बास्केट बॉल, लॉन टेनिस, हायर सेकेण्डरी स्कूल सम्बलपुर में ताइक्वाडो, अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम कुरुद में हैण्डबाल, हायर सेकेण्डरी स्कूल परखंदा में नेटबॉल, बॉल बैडमिंटन, हायर सेकेण्डरी स्कूल काठौली में रग़बी, हायर सेकेण्डरी स्कूल चरमुड़िया में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, शौर्य क्रीड़ा क्लब कुंडेल योग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, हायर सेकेण्डरी स्कूल भोथीडीह में ड्राप रो बॉल, सॉफ्ट बॉल, हायर सेकेण्डरी स्कूल करेली बड़ी में योग, कबड्डी, खो-खो, ग्राम बोराई, नगरी में जुडो खेल संघ द्वारा जुडो, गर्ल्स स्कूल धमतरी में टेबल टेनिस, ताइक्वाडो, टेबल टेनिस, क्रिकेट, पी.एम. एक्सीलेंट विद्यालय नगरी में फुटबाल, एथलेटिक्स खेलों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें