Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खेल दिवस पर “संडे ऑन साइकिल” रैली का आयोजन

महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं सभापति ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

अम्बिकापुर 31 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला के अंतिम दिन आज प्रातः 7ः30 बजे “संडे ऑन साइकिल” साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शहर के प्रमुख स्थल घड़ी चौक से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी, खिलाड़ी, जिला प्रशासन एवं विभागीय कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

रैली का शुभारंभ नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं निगम सभापति द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साइकिलिंग स्वस्थ जीवन, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का सबसे सरल और प्रभावी साधन है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

रैली में शामिल प्रतिभागी “फिट इंडिया मूवमेंट“ के संदेश के साथ शहर की प्रमुख मार्गों से गुजरे और लोगों को “फिटनेस रोज़” का संदेश दिया। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने इसमें सक्रिय भागीदारी की।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि, नगर निगम के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। रैली के अंत में प्रतिभागियों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के महत्व पर जागरूक किया गया और नियमित रूप से साइकिलिंग जैसी गतिविधियों को अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल