Ro no D15139/23

अधीक्षण अभियंता ने जल जीवन मिशन की समीक्षा कर कार्यों को तेजी से संचालित कर शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

प्रगति एवं पूर्णता में लापरवाही बरतने वाले सहायक अभियंता तथा उप अभियंता के विरुद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही
जगदलपुर । अधीक्षण अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री कैलाश मंडरिया द्वारा गुरुवार को बस्तर जिले के अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर कार्यों को तेजी के साथ संचालित कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड जगदलपुर के अंतर्गत वर्तमान में प्रगतिरत जल प्रदाय योजनाओं को समयबद्ध रूप से चलाए जाने सहित नियमित तौर पर मॉनिटरिंग कर अद्यतन प्रगति लाने तथा नियत समय में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही धीमी प्रगति वाले कार्यों के विलंब हेतु सम्बन्धित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के साथ ही कार्यों में जल्द अद्यतन प्रगति लाने निर्देशित करने कहा। वहीं कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए रुचि नहीं रखने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार पेनाल्टी सहित अन्य कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का अनुपालन करवाने पर ध्यान केंद्रीत किए जाने कहा और सहायक अभियंताओं तथा उप अभियंताओं को निरंतर फील्ड भ्रमण कर कार्यों की मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। वहीं कार्यों की प्रगति एवं पूर्णता में लापरवाही बरतने वाले सम्बन्धित सहायक अभियंता तथा उप अभियंता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी। उन्होंने हर घर प्रमाणीकरण कार्य में भी फोकस कर प्रगति लाने पर बल दिया और ग्राम पंचायतों से समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था हेतु जल प्रदाय योजना, सोलर ड्यूल पंपों तथा हैंडपंप का समुचित संधारण करने निर्देश दिए और सुधार योग्य सोलर ड्यूल पंपों तथा हेंडपंपों का मरम्मत हेतु सघन अभियान चलाये जाने कहा। उन्होंने उक्त मरम्मत अभियान की नियमित मॉनिटरिंग किये जाने के निर्देश भी दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता जगदलपुर खण्ड श्री एचएस मरकाम सहित जिले में पदस्थ सभी एसडीओ एवं उप अभियंता और जल जीवन मिशन से जुड़े अन्य अमला मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल