Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य से किसानों में नई ऊर्जा, विष्णु सरकार की योजनाएँ बनीं किसान परमेश्वर की ताकत’

सहकारी समितियों में सुचारु व्यवस्था, छोटे किसानों में भी दिखा बड़ा भरोसा

मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष खरीफ 2025-26 की धान खरीदी प्रदेशभर में एक पर्व की तरह मनाई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने हेतु सर्वाधिक समर्थन मूल्य निर्धारित किए जाने के साथ ही खरीदी केंद्रों में बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराए जाने से किसानों में गहरा उत्साह और विश्वास देखने को मिल रहा है। खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ और उनके चेहरों पर संतोष इस बात का प्रमाण है कि धान खरीदी अब वास्तव में ‘धान तिहार’ के रूप में राज्य में उत्सव का स्वरूप ले चुकी है, जहाँ हर किसान आत्मविश्वास और संतोष के साथ अपनी उपज बेचने पहुंच रहा है। कोरबा जिले के ग्राम बिशनपुर के किसान श्री परमेश्वर दास जो 02 एकड़ भूमि में मेहनत और सरकारी सहयोग की बदौलत इस वर्ष अपनी फसल उत्पादन में वृद्धि की है। वे बताते हैं कि इस बार उन्हें खरीदी प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं हुई ऑनलाइन टोकन तुहर टोकन ऐप के माध्यम से उन्होंने आसानी से टोकन कटवाया और निर्धारित समय पर सहकारी समिति छुरी में धान बेचने पहुँच गए।
दास ने बताया “पिछले वर्ष मैंने मात्र 10 क्विंटल धान बेचा था, लेकिन इस बार फसल भी बेहतर रही और सरकारी व्यवस्थाएँ इतनी सुगम हैं कि मैं 20 क्विंटल धान लेकर आया हूँ। अभी और धान लाना बाकी है। खरीदी केंद्रों में तौल, व्यवस्था, स्टाफ का सहयोग, पानी, बैठने की सुविधा – सब कुछ पहले से बहुत बेहतर है। राज्य सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य के अलावा कृषक उन्नति योजना की राशि दी जाती है। जिससे हमारी आय में बड़ा सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा खाद, बीज, सिंचाई सहायता और समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने से खेती लाभकारी बन रही है। किसानों का कहना है कि इस बार की खरीदी व्यवस्था में किसी प्रकार की भीड़, अव्यवस्था या लंबी प्रतीक्षा की स्थिति नहीं है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री   साय के प्रति आभार प्रकट किया।
प्रदेश में ‘धान तिहार’ के रूप में धान खरीदी का उत्सव कृषि समृद्धि की ओर तेजी से बढ़ते छत्तीसगढ़ की तस्वीर प्रस्तुत करता है। किसान खुश हैं, और विष्णु सरकार उनकी खुशहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार