Ro no D15139/23

आयुष्मान महाअभियान में सूरजपुर की बड़ी सफलता, तीन दिन में 2637 नए कार्ड बने

*‘घर-घर आयुष्मान, हर घर आयुष्मान’ अभियान से हजारों परिवार स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े*

*छूटे हितग्राहियों तक पहुंची योजना, अब मिलेगा 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार का लाभ*

रायपुर , 19 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत संचालित ‘‘घर-घर आयुष्मान, हर घर आयुष्मान’’ महा-अभियान में सूरजपुर जिले ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। 17 से 19 जून तक चले विशेष अभियान के दौरान जिले में 2316 नए आयुष्मान कार्ड तथा 321 वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे कुल 2637 हितग्राही स्वास्थ्य सुरक्षा कवच से जुड़ सके।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा जिला पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से संचालित इस अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र परिवारों तक पहुंचना था, जो अब तक आयुष्मान कार्ड से वंचित थे। अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर संपर्क किया गया तथा स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए।

जिले में अब तक कुल 7 लाख 58 हजार 930 आयुष्मान कार्ड तथा 13 हजार 714 वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। अभियान के माध्यम से छूटे हुए हितग्राहियों को योजना से जोड़कर उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।

अभियान की सफलता में आयुष्मान मित्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ), रोजगार सहायकों, पंचायत सचिवों, एएनएम, बैंक सखियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों तथा च्वाइस सेंटर संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके संयुक्त प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर पात्र हितग्राहियों के कार्ड तैयार किए गए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से पात्र परिवार सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

राज्य सरकार और केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    विष्णु भैया की ‘महतारी वंदन’, तीज-त्योहार की खुशियों संग बच्चों के भविष्य को मिल रही उड़ान

    रायपुर, 26 अगस्त 2026/ नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कदम उठा रही है।…

    Read more

    डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र

    176 गांवों में 55 हजार से अधिक खसरों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे*   विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक   संत कच्छप सहायक संचालक   रायपुर,26 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए