Ro no D15139/23

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में सुरभि पांडेय को मिला डॉक्टरेट उपाधि

रायपुर, दिनांक 26 जुलाई 2026/ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में कु. सुरभि पांडेय को डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. भास्कर चौरसिया के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूरा किया। उनके शोध का विषय स्टडीस आन आइसोलेशन एंड आइडेन्टीफिकेशन ऑफ एंडोफिटिक फंगई एंड देयर बायोएक्टिव मालीक्यूल्स फाम कर्कुमा कैसिया रोबेक्स था। यह शोध पादप कवक और उनके बायोएक्टिव अणुओं के अलग ही पहचान पर केंद्रित था, जो ग्रामीण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है।

 

जांजगीर (छत्तीसगढ़) निवासी सुरभि पाण्डेय ने अपना प्रजेन्टेशन देते समय बताया कि कर्कुमा कैसीया (काली हल्दी) एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में लंबे समय से किया जाता रहा है। प्रस्तुत शोध का उद्देश्य कर्कुमा कैसीया के पत्तों एवं प्रकंद (राइजोम) से एंडोफाइटिक कवकों का पृथक्करण, उनकी पहचान तथा उनके द्वारा उत्पादित जैवसक्रिय अणुओं का अध्ययन करना था। अध्ययन में कुल 22 एंडोफाइटिक कवकीय आइसोलेट प्राप्त किए गए, जिनकी पहचान आकृतिक (Morphological) एवं MALDI-TOF विश्लेषण के आधार पर की गई। चयनित कवकों में एंजाइम उत्पादन तथा प्रतिजैविक (Antimicrobial) क्षमता का मूल्यांकन किया गया। पौधे एवं कवकीय अर्कों का GC-MS विश्लेषण कर विभिन्न जैवसक्रिय यौगिकों की पहचान की गई। इन यौगिकों की संभावित औषधीय उपयोगिता का आकलन HER2 प्रोटीन के विरुद्ध मॉलिक्यूलर डॉकिंग द्वारा किया गया, जिसमें कुछ यौगिकों ने संतोषजनक बाइंडिंग क्षमता प्रदर्शित की। यह अध्ययन दर्शाता है कि कर्कुमा कैसीया तथा उसके एंडोफाइटिक कवक जैवसक्रिय यौगिकों के महत्वपूर्ण स्रोत हैं, जिनका भविष्य में नई प्रतिजैविक एवं कैंसररोधी औषधियों के विकास तथा जैव-प्रौद्योगिकी (Biotechnology) में उपयोग किया जा सकता है।

 

सुरभि की माता श्रीमती पुष्पा पाण्डेय शिक्षक और पिता श्री विजय पाण्डेय हैं। उन्होंने अपनी बेटी की मेहनत में हमेशा सहयोग किया है। सुरभि के प्रजेन्टेशन से पीएच.डी. की एक्सटर्नल लेने आने प्राध्यापक बहुत ही प्रभावित हुए। उन्होंने सुरभि का बधाई दी कि भविष्य में इसका उपयोग लाभकारी होगा। सुरभि ने बताया कि पादप कवक और उनके बायोएक्टिव अणु चिकित्सा, कृषि और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी अनूठी संरचना, विभिन्न औषधीय गुणों और मेटाबोलाइट विविधता के कारण विशेष पहचान रखते हैं। एंडोफाइटिक कवक पौधों के ऊतकों के अंदर बिना कोई नुकसान पहुँचाए निवास करते हैं। ये कवक अल्कलॉइडए टेरपेनोइड्स और फिनोलिक यौगिक जैसे महत्वपूर्ण बायोएक्टिव मॉलिक्यूल्स के प्रमुख स्रोत हैं, जिनका उपयोग कैंसर, संक्रमण और विभिन्न रोगों के उपचार के लिए नई औषधियाँ विकसित करने में किया जाता है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!