Ro no D15139/23

जिला चिकित्सालय में दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए 25 अप्रैल  तक शल्यक्रिया शिविर आयोजित

अब तक ऑपरेशन करके 11 मरीजों की दूर की शारीरिक विकृति

जशपुरनगर 25 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में राजा देवशरण जिला चिकित्सालय में दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए  23, 24 एवं 25 अप्रैल 2025 को शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 11 दिव्यांग कुष्ठ मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। यह सर्जरी रायपुर या मेडिकल कॉलेज स्तर पर ही आयोजित किया जाता है। लेकिन जिला जशपुर राजधानी रायपुर से काफी दूर है यहां के लोगों को रायपुर जाकर ऑपरेशन कराने में असुविधा होती है। इसलिए क्षेत्रीय आवश्यकता को देखते हुए शिविर का आयोजन जिले में किया जा रहा है।
इस शिविर में संभावित आरसीएस योग्य 14 मरीजों का पंजीयन किया गया। जिसमें से 11 मरीज ऑपरेशन योग्य पाये गये। जिनका सफल आरसीएस ऑपरेशन किया गया। इस तरह जिले के समस्त आरसीएस योग्य मरीजों का ऑपरेशन हो गया है। हितग्राही जिनका ऑपरेशन किया गया उनमें किशोर कुमार, दुःखदेव राम, जशवन्त, दीपक राम, सुख सागर, बंशी राम, भगतराम, जुलारेन, चमेली, किरण यादव तथा शिलवती है।
चिकित्सा एवं स्टाफ का ऑपरेशन में रहा महत्वपूर्ण योगदान
शल्यक्रिया शिविर में डॉ.के.काम्बले सर्जन आरएलटीआरआई रायपुर के मार्गदर्शन में डॉ. राहुल मिश्रा, अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. आकाश कुजूर निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ. मिथलेस देवांगन मेडिकल ऑफिसर, श्री अनुग्रह किसपोट्टा फिजियोथेरेपिस्ट, संगीता एक्का स्टॉफ नर्स, आइलिन रोश स्टाफ नर्स, समीर एक्का स्टॉफ नर्स उषा बेला स्टाफनर्स, कंचन कुजूर ओ.टी. टेक्नीशियन, विजय साय वार्ड बॉय ने अपना विशेष योगदान दिया।
विकृति दवाई से ठीक नहीं होती इसके लिए ऑपरेशन जरूरी
डॉ.जी एस. जात्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वा.अधिकारी द्वारा बताया गया कि एक दाग विकलांगता को जन्म देता है। कुष्ठ रोग से बचने के लिए समय पर दवाखाना बेहद जरूरी है। कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति यदि विलंब से उपचार शुरू या पूर्णतः उपचार नहीं लेता है ऐसी स्थिति में हाथ, आंख, पैर में विकृति वाले अंगों को सामान्य अवस्था में लाने के लिए विकृति सुधार शल्य क्रिया शिविर का आयोजन कर उपचार किया जाता है।
शासन द्वारा हितग्राहियों को दी जाती है क्षतिपूर्ति राशि
डॉ. आर.एस. पैंकरा नोडल अधिकारी द्वारा जानकारी दिया गया कि ऑपरेशन उपरांत मरीज को उचित निगरानी के लिए अस्पताल में एक सप्ताह तक रखा जाता है इसकी क्षति पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ऐसे विकृति सुधार शिविर के हितग्राही को भरण-पोषण की राशि 12000 रूपये प्रति व्यक्ति को किश्तों में प्रदाय किया जाता है।
कुष्ठ रोग एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक नहीं फैलता। यह किसी पाप का फल नहीं है। यदि मरीज पूर्ण उपचार लेता है तो पूर्ण रूप से उपचारित (कुष्ठ मुक्त) हो जाता है। कुष्ठ की बीमारी में प्रारंभिक तौर पर मरीज को कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन उपचार नहीं लेने से या अपूर्ण या देरी से उपचार कराने से मरीज के आंख, हाथ, पैर में विकृति आ सकती है।
कुष्ठ रोग के लक्षण
चमड़ी पर तेलिया-तामिया चमक हों, चमड़ी पर दाग, चकत्ते जिसमें सुन्न्पन हो, तंत्रिकाओं में मोटापन-सूजन हो, दबाने से दर्द होता हो, हाथ पैरों में झुनझुनी व सुन्नपन हो, चमड़ी पर, खासकर चेहरे पर भौंहों के उपर, ठुड़ी पर या कानों में गठानें, सूजन या मोटापन हो, हाथ पैर में बार-बार फफोले आते हों, पैरों में घाव हो और भर नहीं रहा हो तो ये सभी कुष्ठ रोग के लक्षण होते हैं।
सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में कुष्ठ रोग का मुफ्त बहु औषधि उपचार निःषुल्क उपलब्ध है। इस बीमारी के साथ जुड़ी भय एवं भ्रांति को दूर करने एवं संभावित व्यक्ति शीघ्र उपचार एवं निदान स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त करें, पीड़ित होने पर सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में प्राप्त होने वाली मुफ्त बहु औषधि उपचार प्राप्त करें।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!