Ro no D15139/23

सरगुजा कमिश्नर दुग्गा ने ग्राम भगोरा, मेंढ़रबहार, गंजाडीह में एसआईआर कार्य एवं भगोरा के धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

सरगुजा कमिश्नर   नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम भगोरा, मेंढ़रबहार एवं गंजाडीह में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में चल रहे डिजिटाइजेशन एवं मतदाता सूची अद्यतन कार्य का अवलोकन करते हुए बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप डिजिटाइजेशन कार्य को पूर्ण करते हुए मतदाताओं की वास्तविक जानकारी अपडेट की जाए, ताकि आगामी चुनाव के लिए सटीक मतदाता सूची तैयार हो सके। उन्होंने बीएलओ को ग्रामीणों से संपर्क कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को सुधारने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात कमिश्नर श्री दुग्गा ने ग्राम भगोरा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता, तौल प्रक्रिया एवं धान के सुरक्षित भंडारण से संबंधित सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त त्रिपाल एवं भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बैठने की सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसान सुविधाजनक एवं निर्बाध रूप से धान बेच सकें। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….