Ro no D15139/23

अम्बिकापुर रेल नेटवर्क विस्तार की मांग को लेकर सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा ज्ञापन

अम्बिकापुर 21 मार्च 2025/ सरगुजा संभाग को वृहत्तर रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग को लेकर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र सौंपा है। इस पत्र के माध्यम से सांसद श्री महराज ने अम्बिकापुर क्षेत्र की कई लंबित रेल संबंधी मांगों को शीघ्र स्वीकृत करने आग्रह किया है।

सांसद श्री चिंतामणि महराज ने नागरिकों के हितों को ध्यान रखते हुए पत्र के माध्यम से प्रमुख मांग की है कि ट्रेन संख्या 22407 (अंबिकापुर-दिल्ली) और 22408 (दिल्ली-अंबिकापुर) का संचालन सप्ताह में दो बार किए जाए, साथ ही इस ट्रेन का रूट मैहर, सतना, चित्रकूट, बांदा, कानपुर होते हुए दिल्ली तक करने की मांग की है। इसके अलावा, इस ट्रेन में पैंट्री कार जोड़ने, स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाने और जनरल कोच प्रारंभ करने का भी अनुरोध किया गया है।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 11201 और 11202 (शहडोल-नागपुर) का परिचालन अंबिकापुर से करने की मांग उठाई गई है। साथ ही, सूरजपुर और विश्रामपुर रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने और उन्हें शेड से कवर करने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया है।

अम्बिकापुर रेलवे विस्तार की माँग
सांसद श्री महराज ने अम्बिकापुर को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने की महत्ता पर जोर देते हुए अम्बिकापुर-रेणुकूट और अम्बिकापुर-बड़वाडीह रेल लाइन को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने इस परियोजना के लाभों को गिनाते हुए बताया गया कि इस क्षेत्र को बनारस और दिल्ली से सीधा जोड़ा जा सकेगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

रेल नेटवर्क विस्तार से अयोध्या, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और जगन्नाथ पुरी जैसे धार्मिक स्थलों तक सीधी पहुंच उपलब्ध होगी, जिससे पर्यटन को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सरगुजा और सिंगरौली के कोयला उत्पादक क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, जिससे कोयला परिवहन में भी तेजी आएगी और यह परियोजना आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक लाभकारी साबित होगी।

सांसद श्री चिंतामणि महराज ने स्थानीय जनता की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को लेकर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से इस पर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    पीएम जनमन योजना से ’भेन्दकी’ का बरसों पुराना सपना हुआ साकार अकेलेपन के बीच सुरक्षा की छत बनीं पीएम जनमन आवास योजना

      अम्बिकापुर 27 मार्च 2026/   जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में पीएम जनमन योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली का नया सवेरा आ रहा है। इसी कड़ी में…

    Read more

    हर घर नल से बदली देवराजो यादव की जिंदगी लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत पड़ौली में घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, महिलाओं को मिली बड़ी राहत

      अम्बिकापुर 27 मार्च 2026/   जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़ौली में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने की पहल ने ग्रामीणों के…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने