Ro no D15139/23

सरगुजा ओलंपिकः आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच जिले में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएँ शुरू, 3 फरवरी तक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन 56 हजार से अधिक खिलाड़ी हो रहे शामिल

सरगुजा संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाओं के लिए भी जाना जाता है। यहां के युवाओं में खेलों के प्रति स्वभाविक रुचि, शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बा विद्यमान है। इसी क्षमता को पहचानकर उन्हें खेल की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा ओलंपिक 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आदिवासी अंचल के युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक सशक्त और सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
28 जनवरी से 3 फरवरी तक विकासखंड स्तरीय आयोजन –
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार सरगुजा संभाग के सभी जिलों में विकासखंड स्तरीय आयोजन शुरू हो गए है। जशपुर जिले में भी 28 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। जशपुर जिले में इसी अवधि में प्रतियोगिताएँ आयोजित हो रही है। इनमें जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष, बालक/बालिका) तथा सीनियर वर्ग (18 वर्ष से अधिक, महिला/पुरुष) के प्रतिभागी भाग ले रहे है। सरगुजा ओलंपिक की ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया के माध्यम से जिले में 56 हजार से अधिक प्रतिभागी पंजीकृत होकर इस खेल महाकुंभ में शामिल हो रहे हैं।
12 खेल विधाओं में हो रहा मुकाबला –
सरगुजा ओलंपिक 2025-26 में कुल 12 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। व्यक्तिगत खेलों में एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, 400 मीटर रिले), तीरंदाजी (इंडियन राउंड), बैडमिंटन, कुश्ती एवं कराते शामिल हैं। वहीं दलीय खेलों में फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकशी और बास्केटबॉल के मुकाबले होंगे। इन प्रतियोगिताओं में सरगुजा संभाग के सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़दृचिरमिरीदृभरतपुर एवं जशपुर जिलों के खेल में रुचि रखने वाले प्रतिभागी भाग ले रहे है।
जशपुर जिले के आठ विकासखंडों से रिकॉर्ड सहभागिता –
जशपुर जिले के आठों विकासखंडों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें विकासखंड कांसाबेल से 5,324 प्रतिभागी, कुनकुरी से 10,185 प्रतिभागी, जशपुर से 6,492 प्रतिभागी, दुलदुला से 4,592 प्रतिभागी, पत्थलगांव से 12,858 प्रतिभागी, फरसाबहार से 6,397 प्रतिभागी, बागीचा से 6,764 प्रतिभागी एवं विकासखंड मनोरा से 4,336 प्रतिभागी सहित कुल 56,948 खिलाड़ी सरगुजा ओलंपिक 2025-26 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खेलों से आत्मविश्वास और पहचान –
सरगुजा ओलंपिक केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आदिवासी अंचल के युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है। इस आयोजन से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होंगे।सरगुजा ओलंपिक 2025-26 जशपुर सहित पूरे संभाग के लिए खेल संस्कृति को सशक्त करने और नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।

  • Related Posts

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक’-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में दें योगदान 15 अगस्त के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री ने नागरिकों से की हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज…

    Read more

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

      रायपुर, 14 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हिंसा और विस्थापन की…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!