Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का भेड़वन व हरदी धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने पारदर्शिता के लिए तौल हो चुके धान की बोरी को किसानों के समक्ष पुनः तौल कराया, वजन सही मिला

किसानों ने कलेक्टर को कहा,  सही ढंग से तौल रहे धान

पीतांबर किसान के धान में कंकड की शिकायत पर, कलेक्टर ने साफ-सुथरा धान खरीदने के निर्देश दिए

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ ब्लॉक के भेड़वन धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने  तौल प्रक्रिया की पारदर्शिता की जांच करते हुए, तौल हो चुके धान की बोरी को किसान के समक्ष पुनः तौल कराया। पुनः तौल में बोरी का वजन 40.600 किलोग्राम पाया गया। किसानों ने बताया कि केंद्र में धान की तौल सही ढंग से की जा रही है।कलेक्टर ने सभी किसानों को धान विक्रय के पश्चात रकबा समर्पण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि फटे हुए बोरियों (बरदाना) में धान की खरीदी नहीं की जाएगी। इसके पश्चात कलेक्टर ने हरदी धान खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां धान की खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए ढेरी लगाकर धान खरीदी करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान किसान पीतांबर के धान में  कंकड मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी को साफ-सुथरा धान ही खरीदे जाने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, मार्कफेड अधिकारी शीतल भोई, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, उमेश साहू, सारंगढ़ तहसीलदार प्रकाश पटेल उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट ​रायपुर,02 अगस्त 2026/ बस्तर के घने जंगलों, अनूठी सामाजिक…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

    राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन