Ro no D15139/23

उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

संग्रहण केन्द्र में बुनियादी सुविधाएं एवं सुगम धान खरीदी पर किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की

– जिले के उपार्जन केंद्रों में किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए खाद्य विभाग, जिला विपणन अधिकारी तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारियों द्वारा सतत आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्रों में बारदानों की व्यवस्था, धान के वजन की जांच तथा किसानों से चर्चा की जा रही है।
आज विभिन्न केंद्रों में किसानों ने उपार्जन व्यवस्था से संतोष व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को किसान हित में प्रदान की गई सुविधाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी क्रम में आज डिप्टी कलेक्टर एवं खाद्य अधिकारी श्री दिलीप कुमार उइके, जिला विपणन अधिकारी   टामेश सिंह नागवंशी तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बीजापुर के नोडल अधिकारी  छोटेलाल यादव ने उपार्जन केंद्र रूद्रारम, भद्रकाली एवं भोपालपटनम पहुंचकर निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने उपार्जन व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा समिति प्रबंधक एवं उपार्जन केंद्र प्रभारी को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के बाद किसानों ने कहा कि इस वर्ष उपार्जन कार्य सुगम एवं पारदर्शी है जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।

  • Related Posts

    बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में असम ने सिक्किम और तमिलनाडु ने आंध्रप्रदेश को 3-0 से किया पराजित

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* *छत्तीसगढ़ सहित झारखंड, अरुणाचलप्रदेश, गुजरात पहुंचे सेमीफाइनल में* *5वें दिन फुटबॉल में असम और तमिलनाडु ने दिन किया अपने नाम, पर सेमीफाइनल से चुके* *रायपुर,…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, पुरुष वर्ग हॉकी में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड एवं मध्यप्रदेश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    *हॉकी महिला वर्ग में मिजोरम, मध्यप्रदेश, झारखंड व ओडिशा सेमीफाइनल में* *छत्तीसगढ़ ने शानदार आक्रामक खेल का किया प्रदर्शन* *रायपुर, 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले