Ro no D15139/23

’“सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आम नागरिकों की जिंदगी में ला रहा बड़ा बदलाव

कुनकुरी के डॉ. फूलचंद कुजूर ने अपने घर की छत पर 10 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कर ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की पेश की प्रेरणादायी मिसाल
सोलर पैनल के कुल लागत लगभग 4.80 लाख में से डॉ. कुजूर को 78 हजार की मिली सब्सिडी

जशपुरनगर 5 जुलाई 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्त्वाकांक्षी योजना “सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” विकास और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। अब ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम नागरिकों की ज़िंदगी में बड़ा बदलाव ला रही है।
इसी क्रम में जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी डॉ. फूलचंद कुजूर ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर 10 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कर ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल पेश की है।
डॉ. फूलचंद कुजूर पेशे से एक डॉक्टर हैं और हमेशा स्वच्छ पर्यावरण एवं सतत ऊर्जा के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी उन्हें एक विज्ञापन के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग से संपर्क कर योजना की संपूर्ण प्रक्रिया को पूरा किया। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने की कुल लागत लगभग 4.80 लाख आई, जिसमें से 78 हजार की सब्सिडी शासन द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की गई। यह सोलर सिस्टम सात से आठ महीने पहले स्थापित किया गया और तभी से उन्हें निरंतर लाभ मिल रहा है।
डॉ. कुजूर ने बताया कि यह सोलर पैनल सूर्य की प्राकृतिक ऊर्जा से बिजली उत्पन्न करता है, जिससे बिजली बिल में भारी बचत होती है और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलती है। उनका घर अब ग्रीन एनर्जी होम बन गया है, जहाँ बिजली की जरूरतें स्वच्छ ऊर्जा से पूरी हो रही हैं और अतिरिक्त बिजली विद्युत ग्रिड में भी आपूर्ति हो रही है।उन्होंने कहा कि  “यह पहल न सिर्फ मेरे बिजली बिल को कम कर रही है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में भी एक छोटा लेकिन सशक्त कदम है।”
डॉ. कुजूर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी है और हर नागरिक को इसका लाभ उठाना चाहिए।
बिजली विभाग के श्री लोकनाथ नेताम एई ने बताया कि विद्युत हितग्राही द्वारा सोलर पैनल में अधिक बिजली उत्पादन हो रहा इसलिए बिजली बिल माइनस में आ रहा।

  • Related Posts

    सियान गुड़ी का प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया निरीक्षण 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत 32 को मिल रही फिजियोथेरेपी सुविधा कैरम, शतरंज, लूडो, संगीत में प्रथम आए वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित वरिष्ठ नागरिक परमानंद और सूरज सोनी ने सुमधुर भजन और स्वागत गीत से खूब तालियां बटोरी

     जशपुरनगर 08 जून  2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सियान गुड़ी का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जशपुर जिले के प्रभारी…

    Read more

    किसान तेजी से वैज्ञानिक खेती की ओर हो रहे अग्रसर

      जशपुरनगर 08 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में किसान तेजी से वैज्ञानिक खेती की ओर अग्रसर हैं। नैनो उर्वरक फसलों को संतुलित पोषण प्रदान करने के साथ उर्वरक प्रबंधन को अधिक प्रभावी…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात