Ro no D15139/23

कभी मजदूरी कर घर का खर्च चलाने वाली सुषमा ने अपनी आय से कराया 3 बीएचके घर का निर्माण

बिहान कार्यक्रम से आया जीवन में बड़ा बदलाव, बच्चों के पढ़ाई का उठा रही पूरा खर्च

रायपुर 02 अप्रैल 2025// रोजी मजदूरी से जीविकोपार्जन करने वाली श्रीमती सुषमा नौरंगे, अब साल के 1.8 लाख रुपए कमाने लगी है। इस बात को सुनकर आपको यह मात्र एक कहानी लगेगी लेकिन सुषमा ने ऐसा कर दिखाया है।
आरंभ विकासखंड के ग्राम पचेड़ा में रहने वाली श्रीमती सुषमा नौरंगे 2017 से पहले एक सामान्य सी गृहिणी थी और रोजी-मजदूरी करके घर के खर्च में अपना योगदान देती थीं। श्रीमती नौरंगे के जीवन में एक बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने 2017 में बिहान कार्यक्रम के अंतर्गत आराधना समूह में सदस्य के रूप में काम शुरू किया। बिहान कार्यक्रम के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के क्रम में श्रीमती नौरंगे ने सीआईएफ राशि ₹ 1.2 लाख और ₹ 3 लाख बैंक से लोन लेकर अपनी आजीविका शुरू की।
वर्तमान में श्रीमती सुषमा नौरंगे सिलाई कढ़ाई, आटा चक्की एवं धान कुटाई, मशरूम खेती, मछली पालन, बाड़ी में सब्जी की खेती के साथ मुर्गीपालन का काम कर रही हैं। श्रीमती नौरंगे शादी के पहले बी.ए. और शादी के बाद एम.ए. समाजशास्त्र और पीजीडीसीए की पढ़ाई कर चुकी हैं। खुद पढ़ाई करने के बाद अब अपने दोनों बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के अच्छे स्कूल में पढ़ा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने आय के पैसों से 3 बीएचके घर का निर्माण भी करवाया है और लोन का लगभग आधा से ज्यादा किस्त उन्होंने चुका दिया है। उनके पति लघु किसान है, उनके आय माध्यम से घर का खर्च चलता था लेकिन अब श्रीमती सुषमा अपने घर के खर्चाें में हाथ बटा रही है। उन्होंने  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार जताते हुए कहा है शासन की इस योजना से महिलाओं के जीवन बदलाव आ रहा है। महिलाएं सशक्त हुई है।
  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!