Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप शासकीय सस्थानों में अधोसरंचना विकास के किए जा रहे सतत कार्य

डीएमएफ से 03 करोड़ की लागत से 25 आश्रम छात्रावासों में अधीक्षक आवास का होगा निर्माण
आदिवासी बालक-बालिका, आश्रम-छात्रावासों में बच्चों को मिलेगा सुरक्षित माहौल
छात्रावासों में अधीक्षकों की स्थायी उपस्थिति होगी सुनिश्चित, बच्चों को हर समय मार्गदर्शन और मिलेगी सुरक्षा

कोरबा 13 अगस्त 2025/
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के शासकीय संस्थानों के अधोसंरचना विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोरबा जिले में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
कैबिनेट  मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन और कलेक्टर श्री अजीत वसंत के नेतृत्व में जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के 25 आदिवासी बालक-बालिका आश्रम-छात्रावासों में अधीक्षक आवास गृह निर्माण के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास  मद से 03 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक आश्रम छात्रावास में अधीक्षक के आवास निर्माण हेतु 12-12 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास माचाडोली, कोरबी-चोटिया, लैंगी, जलके, जटगा, लाफा, नोनबिर्रा, पाली, छुरी, जवाली, बिरदा, नोनबिर्रा, कोथारी, नोनदरहा व पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास कटघोरा में अधीक्षक आवास निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार आदिवासी कन्या आश्रम तुमान, पाली व भैंसमा,  आदिवासी बालक आश्रम जेमरा, चोढ़ा, मुरली, मदनपुर, चुइया एवं आदिवासी बिंझवार बालक आश्रम कनकी में अधीक्षक आवास निर्माण कार्य शामिल है। आश्रम छात्रावासों में आवास निर्माण  होने से  छात्रावासों में अधीक्षकों की स्थायी उपस्थिति सुनिश्चित होगा साथ ही बच्चों की सुरक्षा को भी सुदृढ़ होगी। अधीक्षक की उपस्थिति से छात्रावासों में अनुशासन और नियमित दिनचर्या बेहतर होगी, जिससे बच्चों को एक सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण मिलेगा। पालकों के मन में भी उनके बच्चों की सुरक्षा और उचित देखरेख की भावना मजबूत होगी।

  • Related Posts

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने की आवश्यक कार्रवाई आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने हेतु की जा रही आवश्यक कार्यवाही

     कोरबा, 12 जून 2026/ग्राम लामपहाड़ में घटित सड़क दुर्घटना की घटना को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल तथ्यात्मक जांच कराई गई। जांच हेतु खंड…

    Read more

    मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध, प्रतिबंधित अवधि पर मछली पकड़ने पर देना होगा 25 हजार रूपये जुर्माना

     कोरबा 12 जून 2026/जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखकर उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 16 जून से 15…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC