Ro no D15139/23

स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत के लिये एक परिवर्तनकारी पहल: मंत्री राजवाड़े

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को बांटा संपत्ति कार्ड*

*स्वच्छता व नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई शपथ*

रायपुर 18 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर के छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड का वितरण किया और संवाद भी किया। कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के 94 ग्राम के 478 लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड का वितरण किया गया।

महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिला के भैयाथान में आयोजित स्वामित्व योजना के सम्पत्ति कार्ड का वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

श्रीमती राजवाड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत के लिये एक परिवर्तनकारी पहल है। ग्रामीण भारत में आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना, इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत गांवों में बसे हुए क्षेत्रों में घरों के मालिकों को ‘स्वामित्व अधिकार’ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत सर्वेक्षण के लिए नवीनतम ड्रोन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।यह योजना संपत्तियों के मुद्रीकरण, बैंकों से कर्ज लेने में सहूलियत, संपत्ति से जुड़े विवादों को कम करने, ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति और संपत्ति कर का बेहतर आकलन करने और गांव स्तर की समग्र योजना बनाने में मदद करती है। उन्होंने लाभार्थी कार्ड धारकों को बधाई दी।

श्रीमती राजवाड़े ने कार्यक्रम में 11 करोड़ 09 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया। उन्होंने एक दिव्यांगजन विवाहित जोड़े को निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 01 लाख रुपए के चेक का वितरण किया। उन्होंने उपस्थित जनों को बाल विवाह निषेध, स्वच्छता अभियान व नशामुक्ति अभियान अंतर्गत शपथ भी दिलायी।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार