Ro no D15139/23

T20 वर्ल्ड कप 2026: 19 देशों ने किया क्वालीफाई, सिर्फ 1 जगह खाली

खेल डेस्क । टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण का आयोजन अगले साल होना है. इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेलेंगी, जिसमें से 19 टीमें कंफर्म हो गई है. ओमान और नेपाल ने एक साथ इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है. नेपाल क्रिकेट टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है.
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 3 टीमों का फैसला एशिया-ईस्ट पेसेफिक क्वालीफायर राउंड से होना था, जिसमें से 2 टीमों की जगह पक्की हो गई है और अब सिर्फ 1 जगह बची हुई है. आने वाले कुछ दिनों में अंतिम टीम का भी फैसला हो जाएगा.
ओमान और नेपाल क्रिकेट टीम ने एशिया-ईस्ट पेसेफिक क्वालीफायर राउंड के ग्रुप स्टेज के बाद सिक्स में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा. नेपाल ने सुपर 6 राउंड में खेले तीनों मैचों में जीत दर्ज की. नेपाल ने फाइनल में पहुंचने थी वर्ल्ड कप का टिकेट हासिल कर लिया. नेपाल तीसरी बार इस टूर्नामेंट में खेलेगा, इससे पहले टीम ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला था. इस संस्करण में भारत चैंपियन बना था.
वहीं ओमान क्रिकेट टीम की बात करें तो इस टीम ने भी सुपर 6 में खेले तीनों मैचों में जीत दर्ज की. टॉप पर रहते हुए इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया. अब यूएई टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली 20वीं टीम हो सकती है.
यूएई कर सकती है क्वालीफाई
अब यूएई, जापान और कतर के पास मौका है कि वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली अंतिम टीम बन सके. टीमों टीमों के बचे हुए मैच अब महत्वपूर्ण हो गए हैं. यूएई क्रिकेट टीम अगर जापान के खिलाफ मैच जीत गई तो वह वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी.
ये हैं बचे हुए 1 स्थान के लिए समीकरण
इस महीने की शुरुआत में जिम्बाब्वे और नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालीफायर से टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था. वर्तमान की स्थिति के अनुसार यूएई, जापान और क़तर क्वालीफाई करने की दौड़ में शामिल है. यूएई एशिया-ईएपी क्वालीफायर के सुपर सिक्स राउंड में नेपाल और ओमान से हार चूका है, लेकिन सामोआ को हराकर टीम तीसरे नंबर पर है. जापान चौथे नंबर पर है. क़तर के लिए थोड़ा मुश्किल इसलिए हैं क्योंकि उसे चाहिए कि वह सामोआ को तो हराए लेकिन फिर बाकी दो टीमें अपने मैच हार जाए.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीमें
भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, ज़िम्बाब्वे, नेपाल, ओमान.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…